सीपत:- मटियारी में अवैध गांजा बिक्री पर कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार,

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाली एक महिला को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया के कब्जे से 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये है, जप्त किया गया है।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मटियारी में पानी टंकी के पास एक महिला गांजा बिक्री के उद्देश्य से रखी हुई है।
सूचना पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा टीम गठित कर तत्काल रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपिया श्रीमती सीमा सिसोदिया पति प्रीतम सिसोदिया उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ0ग0) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में खाकी रंग के टेप से लिपटा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 2 किलोग्राम गांजा पाया गया।मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।


