सीपत

फरहदा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ सीपत पुलिस की कार्रवाई, 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ,1 आरोपी गिरफ्तार

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध सीपत पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत यह कार्रवाई की गई।दिनांक 15.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फरहदा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी गई है। सूचना पर थाना सीपत से टीम गठित कर मौके पर रेड की गई।कार्रवाई के दौरान आरोपी मनीराम यादव पिता छोटेलाल यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम फरहदा डिपरापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ0ग0) को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2100 रुपये है, जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

BREAKING