बिलासपुर

देवरीखुर्द भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने टीकम कौशिक, रवि सिंह बरगाह और कुलदीप रजक को महामंत्री की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

बिलासपुर – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द में भाजपा संगठन ने युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तहत टीकम कौशिक (बिट्टू)को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रवि सिंह बरगाह और कुलदीप रजक को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।घोषणा के बाद मंडल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का दौर जारी है।टीकम कौशिक( बिट्टू)पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं तथा वर्तमान में ग्राम पंचायत कर्रा में सरपंच प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

संगठन ने उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया है।

BREAKING