रतनपुर

रतनपुर मंडल के ज्ञानेंद्र कश्यप को मिली नई जिम्मेदारी…बनाएं गए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,

रतनपुर – धार्मिक नगरीय रतनपुर में बीजेपी के ग्रामीण कोर कमेंटी में युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव , भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरया की सहमति से भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुसंशा से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। जिसमे रतनपुर मंडल के लिए मोर्चा उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दे कि
रतनपुर मंडल में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं युवा मोर्चा को संगठित कर युवा मोर्चा को एक अलग पहचान दिलाने वाले संगठित कर सभी युवाओं को साथ लेकर चलने और युवा मोर्चा में अपने दायित्व को ईमानदारी से निर्वहन करने के कारण संगठन ने उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए जिला युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के दायित्व से नवाजा है।

आपको बता दे कि ज्ञानेंद्र कश्यप विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष,युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य,मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके है।।जिन्होने अपने दायित्व को बखूबी निभाया है। रतनपुर मंडल सहित सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

BREAKING