सीपत में राष्ट्रीय सेवा योजना बी परीक्षा आयोजित, विद्यार्थियों को अनुशासन व सेवा का संदेश

सीपत- नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी में राष्ट्रीय सेवा योजना की B प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन सभागार में किया गया जिसमें 31 स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाये शामिल हुए NSS बाह्य परीक्षक के रूप में आए श्री शत्रुघ्न घृतलहरें (मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत) NSS कार्यक्रम अधिकारी जी की गरिमामयी में उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
आंतरिक परीक्षक के रूप में नयनतारा शर्मा कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी बलराम जोशी, प्राचार्य डॉ. शशि शुक्ला व कालेज प्रबंधन की प्रांजलधर शर्मा व प्राध्यापकगण ओम प्रकाश गुप्ता, अश्वनी सोनी, प्रमित कोरी, रूपाली मिश्रा, अनामिका चंद्राकर सभी उपस्थित रहे ।शत्रुघ्न घृतलहरें ने स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल कर्तव्य व अनुशासन में रहकर अपने संस्था व स्वयं के व्यक्तित्व विकास कर एक आदर्श जीवन स्थापित करने का संदेश दिया राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम ही नहीं वरन एक सामाजिक परिवर्तन का दर्पण है

जिससे एक शिक्षित समाज की तस्वीर उन्नति, विकास, आत्मआकलन की छाया प्रति है कॉलेज प्रबंधन श्री प्रांजलधर शर्मा जी ने सभी स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं बधाई दिया।


