मल्हार

मल्हार पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’

मल्हार – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव रविवार को नगर पंचायत मल्हार पहुंचे। यहां उन्होंने बूथ क्रमांक 259 स्थित मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा के निवास पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी का सामूहिक श्रवण किया।मल्हार पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केवट एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री जूदेव का फूल-मालाओं से आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के पश्चात श्री जूदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशभर में हो रहे नवाचारों, जनभागीदारी और प्रेरणादायी कार्यों से समाज को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज के प्रसारण में बेटियों की खेलों में उपलब्धियां, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कारगिल विजय दिवस, गुरु पूर्णिमा तथा तिरंगा यात्रा जैसे विषयों ने प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा दी है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महामंत्री राजकुमार वर्मा एवं रोहित कश्यप, कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक धनेश्वर केवट, एल्डरमैन रामनारायण कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, रवि केवट, पार्षद आशुतोष वर्मा, मिलूराम कैवर्त,

प्रमोद थवाईत, मिथुन यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हेमंत नारंगे, बालमुकुंद वैष्णव, दीपक गुप्ता, आकाश केवट, युवा मोर्चा महामंत्री रितेश साहू, राजेश यादव, पुरुषोत्तम पटेल, दीपक यादव, हेमंत साहू, दिव्यराज, विमलकांत, हरिओम श्रीवास, बहोरन केवट, अजित सिंह ठाकुर, चंकी पांडेय, पंकज, जयप्रकाश, विजय सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

BREAKING