पचपेड़ी

पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम… कदम के पेड़ पर झूलती मिली 22 वर्षीय युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

पचपेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब किनारे एक कदम के पेड़ पर 22 वर्षीय युवक की लाश गमछे के सहारे झूलती हुई मिली। रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पहले हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शांतनु यादव पिता छन्नू यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुदरीपारा, रामायण चौक, ग्राम जोंधरा के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों की नजर रामसागर बाँधा तालाब के किनारे स्थित कदम के पेड़ पर झूलते युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गांव में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों और पचपेड़ी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि युवक ने यह कदम आखिर क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व से ठीक एक दिन पहले युवक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब युवक की मौत के कारणों की जांच में जुट गई है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

BREAKING