सीपत

सीपत के लिटिल लर्नर स्कूल के छात्र आराध्या व अनुकूल यादव का राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में हुआ चयन

सीपत – लिटिल लर्नर पब्लिक स्कूल सीपत के अनुकूल यादव और आराध्या ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते गोल्ड राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए है l ये इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर प्रदीप यादव व टीम के कोच अविनाश ने जानकारी देते हुए बताया की 26 वी राज्यस्तरीय शालेय ताइक्वांडो क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 21 अगस्त को गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के जनपद सभागार में आयोजित हुआ इस प्रतियोगिता में लिटिल लर्नर पब्लिक स्कूल सीपत के कक्षा दसवीं के छात्र अनुकूल यादव व छात्रा आराध्या यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक को प्राप्त किया साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता जम्मू कश्मीर के लिए चयनित हुए। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर स्कूल के संचालक एवं प्राचार्य आनंद डोरस और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य व सीपत क्षेत्र को स्कूल को गौरवान्वित कर सके इसके लिए हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी l

BREAKING