सीपत

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने भेजा जेल

सीपत – थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को पीड़िता ने सीपत थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कौड़िया बंधवापारा निवासी लक्ष्मी नारायण यादव (26) ने पीड़िता के घर के बाथरूम में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 470/2026 के तहत धारा 64(2)(एम) बीएनएस तथा धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीपत पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी लक्ष्मी नारायण यादव पिता मनमोहन यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कौड़िया बंधवापारा, थाना सीपत की पतासाजी कर उसे उसके ठिकाने से हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

BREAKING