सीपत

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तलवार और चापड़ बरामद

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम बिटकुला में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और एक चापड़ बरामद कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम बिटकुला के हरदुली पारा में कलेश्वर सूर्यवंशी के घर के सामने गली में दो युवक धारदार हथियार लेकर हंगामा कर रहे हैं। आरोपी कलेश्वर सूर्यवंशी और उसके परिवार को मारने-पीटने की धमकी देते हुए तलवार और चापड़ लहरा रहे थे। हथियारों के साथ युवकों के खुलेआम घूमने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही सीपत थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपी दिनेश कोराम (20) के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार तथा शरद पटेल (25) के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ बरामद किया। दोनों आरोपी ग्राम बिटकुला, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दिनेश कोराम पिता अवधराम कोराम, उम्र 20 वर्ष, निवासी बिटकुला
  2. शरद पटेल पिता संतराम पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिटकुला

BREAKING