Uncategorized

आश्रम के आदर्शों के विपरीत काम, अपने ही दो भक्तों को किया सामाजिक बहिष्कृत, राज्य संयोजक सहित 3 पर जबरन दान और जातिगत भेदभाव का आरोप, न्याय की मांग के लिए भक्त दर दर भटकने मजबूर..

महेश दास अनंत
केदारनाथ साहू

डेस्क

बिलासपुर– संत रामपाल जी महाराज के सत्संगों में हमेशा यही कहा जाता है, कि कबीर साहेब की भक्ति में कोई जाति-धर्म, ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं है। दान में कोई जबरदस्ती नहीं है। प्रेम, भाईचारा और मानव सेवा ही असली भक्ति है। आश्रम की ओर से नशा मुक्ति, दहेज मुक्त विवाह, रक्तदान शिविर और निःशुल्क भंडारे को ही समाज सुधार बताया जाता है। लेकिन बिलासपुर जिले से सामने आए दो अलग अलग मामलों ने इन आदर्शों पर ही गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। आपको बता दे आरोप लगाने वाले कोई बाहरी लोग नहीं हैं, बल्कि सालों से आश्रम से जुड़े हुए भक्त हैं। उनका कहना है कि उसलापुर स्थित नामदान केंद्र आश्रम के आदर्शों का पालन करने के बाद भी उन्हें उन्हीं के लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। हालत ये हो गई है कि भक्तों को गुरु के दरबार की बजाय थाने का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। जहां पहली शिकायत सरकंडा निवासी केदारनाथ साहू ने कि है। जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया है कि वह
वर्ष 2019 से संत रामपाल जी महाराज से जुड़े हुए हैं और लगातार आश्रम, नामदान केंद्र और सत्संग में आते-जाते थे। उनका आरोप है कि फरवरी 2025 से उन्हें आश्रम में नो एंट्री कर सामाजिक रूप से बहिष्कृत किया जाने लगा और आश्रम, नामदान केंद्र और सत्संग में आने से मना कर दिया गया। प्रार्थी का के अनुसार करीब 3-4 महीने बाद उन्हें फिर से संस्था में बहाल किया गया। बहाल करने के बाद उनसे बलपूर्वक 6 हजार रुपये दान के नाम पर लिए गए। इसके बाद अगस्त 2026 में फिर से उन्हें बहिष्कृत कर दिया गया। बहिष्कृत का कारण पूछने पर उन्हें कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। प्रार्थी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि राज्य संयोजक पंकज दास मानिकपुरी, जिला संयोजक हीरा लाल साहू और दशरथ निषाद के साथ नामदान केंद्र सेवादार ने संगत से बातचीत और आना-जाना बंद कराया, राज्य ग्रुप और ब्लॉक ग्रुप में नो एंट्री का मैसेज डलवाया है। यही नहीं शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि है कि सतलोक आश्रम धनाना धाम में मारने के प्लान और परिवार को कुछ होने पर उक्त लोगों को जिम्मेदार बताने का भी आरोप लगाया गया है। प्रार्थी का कहना है कि लगातार हो रही इस प्रताड़ना से वे मानसिक रूप से परेशान हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह दूसरा मामला ग्राम छोटी कोनी रमतला निवासी महेश दास अनंत का है। जिन्होंने हरिजन थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि कि वे सन् 2020 से संत रामपाल जी से जुड़े हैं। 2025 से उन्हें जातिगत भेदभाव पूर्वक बहिष्कृत किया गया है। शिकायत के अनुसार, महेश दास का आरोप है कि राज्य संयोजक पंकज दास मानिकपुरी, जिला संयोजक हीरा लाल साहू और ब्लॉक संयोजक दशरथ निषाद ने शादी संबंधी कार्यों में कहा कि अपनी जाति में शादी करो, अन्य में नहीं..! उसके बाद जो गुरुजी से दीक्षित नहीं थे, उनसे सामाजिक रीति रिवाज से दोनों पक्षों की सहमति से शादी की।
फिर उनकी लड़की राजकुमारी अनंत ने गुरुजी से नाम दीक्षा ली, तो उसको भी नो एंट्री कर दिया गया। ये बोलकर कि आप सतनामी हैं। शिकायत में कहा गया है कि हमें सभी आश्रम, सत्संग, नामदान में आना मना कर रखा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सबसे गंभीर आरोप ये है कि जब प्रार्थी धानाना धाम हरियाणा गए गुरुजी संत रामपाल जी के पास, तो वहां उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। वहां उपरोक्त लोग थे। महेश दास का आरोप है कि वे और उनकी एक वर्ष की बच्ची को लेकर गए थे, वहां उन्हें रात 12 बजे भगा दिया गया। इधर शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने प्रार्थियों की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये खबर किसी संत या धर्म के खिलाफ नहीं है, ये व्यवस्था के खिलाफ है। जब गुरुजी जाति-धर्म का भेदभाव नहीं करते, दान में दबाव नहीं डालते, तो उनके नाम पर काम करने वाले लोग भक्तों के साथ भेदभाव क्यों कर रहे हैं? जब आश्रम के आदर्श इतने ऊंचे हैं, तो जमीन पर उनके अनुयायियों को प्रताड़ित क्यों किया जा रहा है? यही सबसे बड़ा सवाल है, जिसका जवाब आश्रम प्रबंधन को सामने आकर देना होगा।

इनपर लगे है आरोप

BREAKING