तखतपुर

तेजी से लोकप्रियता को हासिल कर रहे दिनेश राजपूत… भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर शासकीय सेवा से कर चुके है त्याग…अब पार्टी के साथ जनसेवा में हुए समर्पित

डेस्क

तखतपुर – शासकीय सेवा का परित्याग कर राजनीति की नई पारी खेलने के लिए दिनेश राजपूत ने 4 सितंबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, विद्यार्थी जीवन से ही छात्र राजनीति जीवन की शुरुआत करने वाले दिनेश राजपूत 1995 में शिक्षाकर्मी पद से शासकीय सेवा में आये। सेवा से जुड़ते ही संघीय दायित्व से जुड़ते चले गए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1995 से 1997 तक शिक्षाकर्मी संघ के संकुल अध्यक्ष रहे, फिर इनकी सक्रियता को देखते हुए 1997 से 2004 तक ब्लॉक संयोजक की जवाबदारी दी गई और जब इस जवाबदारी में यह खरे उतरे तो 2004 से 2006 तक ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया। संघर्ष करने की क्षमता को जब संघ ने देखा तो इन्हें 2006 से 2009 तक ब्लॉक सचिव की जवाबदारी दी गई और सचिव के दायित्व का निष्ठा पूर्वक उन्होंने निर्वहन किया और कर्मचारियों की हक की लड़ाई के लिए लड़ते रहे तभी उन्हें 2009 में ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया और इस दायित्व को 2016 तक निर्वहन करते रहे।

दिनेश के नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरे जिले ने माना और फिर 2016 से 2022 तक शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष की जवाबदारी के साथ साथ पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक का भी दायित्व दिया गया, जिसे वे बखूबी निभाए। स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी विशेष कार्य किया, इन्हें सर्व शिक्षा अभियान में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के साथ साथ 2009 से 2017 तक बी आर सी में बी आर पी के साथ ब्लाक में प्रशिक्षण प्रभारी भी बनाया गया था। जहाँ संकुल समन्वयक के रूप में अलग पहचान बनाई और विकास खंड तखतपुर के सभी संकुल समन्वयकों ने इन्हें अपना अध्यक्ष चुना और इस दायित्व को 2017 से 2022 तक बखूबी निभाया। अब शासकीय सेवा को त्याग कर उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है, जिनका पूरा परिवार जनसंघ से जुड़ा हुआ हैं और भाजपा के लिए समर्पित हैं। दिनेश राजपूत अपने पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में सतत कार्य कर रहे है l

BREAKING