Uncategorized

बिलासपुर के मेंड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात,3 साल की मासूम को ले जाने की कोशिश, बचाने आई दादी की हत्या , आरोपी गिरफ्तार..

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – जिले के मेंड़्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पानी टंकी के पास स्थित काली यादव के घर में शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक ने कथित तौर पर तीन साल की मासूम बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने का प्रयास किया। बच्ची को बचाने के लिए उसकी 50 वर्षीय दादी राजकुमारी यादव बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मासूम की जान बचाने आगे आईं दादी, गंवा दी अपनी जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू 25 वर्ष ने कथित तौर पर तीन साल की बच्ची के गले पर चाकू रखकर उसे ले जाने की कोशिश की। मासूम को खतरे में देखकर उसकी दादी राजकुमारी यादव पति दिलहरन यादव, ने उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप किया। इसी दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वारदात के कुछ घंटों के भीतर आरोपी पकड़ाया

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू को पकड़ लिया। पुलिस अब घटना के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही वारदात की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

मृतिका
आरोपित

BREAKING