मस्तूरी: अकेली महिला के घर घुसकर छेड़छाड़…शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार,

बिलासपुर – मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को महिला अपने घर में अकेली थी, तभी ग्राम रिस्दा निवासी यश सिंह चौहान 27 वर्ष पंखा बनाने के बहाने उसके घर में घुसा और छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
डर के कारण पीड़िता ने तत्काल किसी को नहीं बताया, लेकिन 14 जुलाई को उसने घटना की जानकारी फोन पर अपने पति को दी। पति के 17 जुलाई को घर लौटने के बाद वह महिला को लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी यश सिंह चौहान को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर 18 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।