सीपत

सीपत : झलमला हाई स्कूल में 24 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिल

सीपत– शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला में सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा नवमी की 24 नवप्रवेशी छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। कार्यक्रम में भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नागेश्वरी साहू, मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, मंडल महामंत्री सतीश पाटनवार,

मंडल कोषाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती उषा केवट, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी साहू, ग्राम सरपंच धनलाल साहू सहित अन्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए शिक्षा को मूल आधार मानकर आगे बढ़ने की बात कही।

उन्होंने कहा कि 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की संवेदनशील पहल से इस योजना की शुरुआत हुई थी ताकि छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो। वर्तमान में विष्णुदेव सरकार भी इस योजना को बेहतर ढंग से संचालित कर रही है।जनपद सदस्य उषा केवट ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संध्या सारथी ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता शिक्षक मेवालाल करें ने किया।इस अवसर पर शिक्षक छतराम खरे, सुश्री गीता साहू, अमित कुमार सोनी, श्रीमती मिताली सरकार, सुरेश कुमार दिनकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

BREAKING