सीपत

सीपत पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, किराना सामान और मोटरसाइकिल बरामद

सीपत – पुलिस ने ग्राम पंधी लगरा चौक स्थित पान सेंटर और किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक अपचारी बालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान, नगद राशि, एक मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने में प्रयुक्त गैंती बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ विकास साहू (23 वर्ष), निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और अपचारी बालक ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर 27 सितंबर की रात किराना दुकान और पान सेंटर का ताला तोड़कर 5000 रुपये नगद व किराना सामान चोरी किया था।

प्रार्थी विष्णु प्रसाद निषाद, निवासी ग्राम लगरा ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।बरामद संपत्ति में घरेलू उपयोग का किराना सामान, नगद राशि, एक मोटरसाइकिल और गैंती शामिल है। गिरफ्तार आरोपी मोहित साहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि अपचारी बालक को किशोर न्याय बोर्ड, बिलासपुर के निर्देश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

BREAKING