सीपत केंद्र के प्रथम निर्विरोध केंद्राध्यक्ष बने दुर्गा साहू, 13 ग्रामों के जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से दिया समर्थन

सीपत – विगत कई वर्षों से सीपत को केंद्र बनाने की लंबे समय से मांग उठ रही थी। आसपास के सभी ग्रामों के लिए यह सदैव केंद्र बिंदु रहा है। इसी क्रम में शनिवार को साहू समाज केंद्र सीपत के निर्वाचन हेतु केंद्र मचखंडा सहित 13 ग्रामों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु, मातृशक्ति एवं युवा भारी संख्या में एकत्रित हुए।भक्त माता कर्मा भवन, सीपत में आयोजित इस बैठक में गुड़ी, दर्राभांठा, हिन्दाडीह, झलमला, नवागांव, पोड़ी आदि ग्रामों के बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सीपत केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्री दुर्गा प्रसाद साहू को निर्विरोध प्रथम केंद्राध्यक्ष चुना गया। साथ ही श्री घनश्याम साहू को उपाध्यक्ष एवं श्रीमती नागेश्वरी साहू को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष दुर्गा प्रसाद साहू ने कहा—
“समाज सेवा का यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं सभी बुद्धिजीवियों का आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और समाज को नई ऊर्जा एवं नई गति प्रदान करने का कार्य करूंगा।”



