बिलासपुर

बिलासपुर मोहदा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली बाइक सवार की जान

बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर मोहदा मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामबगस ओगरे के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 05 अचानकपुर चकरभाठा के निवासी थे। प्रार्थी राज कुमार बांधे, निवासी ग्राम अटर्रा ने थाना हिर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को करीब 3:40 बजे उनके मामा रामबगस ओगरे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 Y 9612 से अपने घर अचानकपुर चकरभाठा से ग्राम अटर्रा की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे मोहदा मोड़ के पास पहुंचे,

तभी बिलासपुर की ओर से तेज रफ्तार और अनियंत्रित रूप से आ रही स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 07 CW 1777 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामबगस ओगरे के सिर, दाहिने हाथ, दाहिने पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना हिर्री पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

BREAKING