सीपत

दुष्कर्म मामले में सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह के निर्देश पर की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 04 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम मोहरा निवासी आरोपी संदीप सूर्यवंशी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट के आधार पर थाना सीपत में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(h) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सीपत पुलिस द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। आरोपी घटना के बाद अपने घर से फरार था, जिसकी पतासाजी लगातार की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप सूर्यवंशी पिता लक्ष्मण प्रसाद सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम मोहरा कछरीपारा थाना सीपत को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

BREAKING