सीपत

लाखों की चोरी का खुलासा, एनटीपीसी सीपत मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

बिलासपुर – सीपत क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी सीपत के फ्लाई ऐश कांटा घर (कंटेनर) में हुई लाखों रुपये की चोरी का सीपत पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में चोरी करने वाले चार आरोपी, दो विधि से संघर्षरत बालक तथा चोरी का माल खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से एसी, इन्वर्टर-बैटरी, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कुल लगभग 4 लाख 33 हजार रुपये का सामान शत-प्रतिशत बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनंत कुमार वाष्णेय (उम्र 47 वर्ष), अपर महाप्रबंधक (AGM), ऐश मैनेजमेंट विभाग, एनटीपीसी सीपत द्वारा थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम कौड़िया के समीप स्थित राखड़ डेम में बने दो कांटा (कंटेनर) घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत द्वारा विशेष टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई।

मुखबिर सूचना से खुला राज

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जांजी के कुछ युवक चोरी का कंप्यूटर, एसी व अन्य सामान बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर संदेही विष्णू सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।पूछताछ में सामने आया कि घटना मेंअमन खरे, गुलशन कुमार बंजारे, यश कुमार डोंगरे तथा दो अपचारी बालक शामिल थे। आरोपियों द्वारा चोरी किया गया कुछ सामान बेच दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

मुख्य आरोपी अमन खरे (18 वर्ष 7 माह), निवासी जांजी
विष्णू सोनकर (18 वर्ष 8 माह), निवासी जांजी
गुलशन कुमार बंजारे (18 वर्ष 10 माह), निवासी जांजी
यश कुमार डोंगरे (18 वर्ष 6 माह), निवासी जांजी
दो विधि से संघर्षरत बालक खरीदार आरोपी कृष्ण कुमार कोशले (28 वर्ष), निवासी सीपत गौतम खांडे (29 वर्ष), निवासी जांजी ईश्वर पटेल (21 वर्ष), निवासी पंधी

बरामद संपत्ति

एयर कंडीशनर – 02 नग
बैटरी सहित इन्वर्टर – 02 नग
डिस्प्ले यूनिट – 03 नग
कंप्यूटर सेट – 02 नग
प्रिंटर – 01 नग
चेयर – 02 नग
टेबल – 01 नग
कुल अनुमानित कीमत – ₹4,33,000/-

BREAKING