मल्हार

गिधपुरी में भाजपा का बूथ विस्तार, तीन बूथों पर समितियों का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, महिला भागीदारी भी सुनिश्चित

मल्हार- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आवाहन पर मंडल मल्हार में विशेष गहन पुनर्गठन (SIR) के बाद नवगठित बूथों पर बूथ समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गिधपुरी में बूथ क्रमांक 313, 314 एवं 315 के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से बूथ क्रमांक 313 के अध्यक्ष के रूप में कौशल पटेल, बूथ क्रमांक 314 के अध्यक्ष गुलाब पटेल तथा बूथ क्रमांक 315 की जिम्मेदारी गोविंदा यादव को सौंपी गई। वहीं बूथ मंत्रियों के रूप में परमेश्वर पटेल, अशोक पटेल और तेरस राम पटेल को नियुक्त किया गया। बीएलए-2 की जिम्मेदारी मटत्तु राम पटेल, ठंडू राम पटेल और चैतराम पटेल को दी गई।तीनों बूथों में 12-12 पदाधिकारियों की समिति गठित की गई है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर पांच महिलाओं को भी जिम्मेदारी देकर संगठन में महिला भागीदारी को मजबूती दी गई है। बैठक की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा भारत माता के जयघोष के साथ की गई।

मुख्य वक्ता मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों को सक्रिय रूप से संचालित करने पर जोर दिया।बैठक का संचालन शक्ति केंद्र संयोजक कौशल पटेल ने किया। इस अवसर पर ग्राम गिधपूरी के पूर्व सरपंच शक्ति केंद्र संयोजक कौशल पटेल, युवा मोर्चा के मंत्री गोविंद यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाब पटेल,

द्वारका पटेल, सुखलाल पटेल ,रमेश पटेल कुंभलाल पटेल, संतलाल, रामचरण, तेरस राम ,वृंदावन, अशोक कुमार ,मनोज यादव ,सुधाऊ परमेश्वर ,बलवंत सहित ग्राम गिधपुरी के समस्त कार्यकर्ता व सहित गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

BREAKING