बिलासपुर

बिलासपुर में कांग्रेस की विजय यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, त्रिलोक चंद्र श्रीवास दर्जनों समर्थकों के साथ हुए शामिल

बिलासपुर – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय बिलासपुर में कांग्रेस की विजय यात्रा एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं आंध्र प्रदेश तथा गुजरात के प्रभारी त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ यात्रा में शामिल हुए।विजय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए शहर में पैदल मार्च निकाला। त्रिलोक श्रीवास के साथ महेश मिश्रा, शुभम श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा (जीतू), मयंक वर्मा, मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, राहुल गोरख, पवन सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, राजेश सिंह, बाबा चरण सिंह, राज हरीश वर्मा,

हृदयेश कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री पदाधिकारी समेत, शेख नसरुद्दीन (छोटे), प्रमोद नायक, जितेंद्र पांडे, डॉ. तरु तिवारी, जसबीर गुबर, रविंद्र सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेश शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और एकता का संदेश दिया। विजय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।

BREAKING