अखिल भारतीय यादव महासभा ने घोषित किए नए जिला अध्यक्ष, बिलासपुर महिला प्रकोष्ठ की कमान रेवती यादव को

रायपुर – अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा के सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संघ के प्रमुख ने प्रदेशभर में महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमे बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी रेवती यादव की दी गई है। आपको बता दे कि अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने संगठन की राष्ट्रीय और प्रांतीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेश में महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ के नए जिला अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार की जानकारी महासभा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी और बिलासपुर के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव उच्च न्यायालय अधिवक्ता ने मडिया से साझ की। जहा उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव और राष्ट्रीय सचिव एस.डी. यादव इंजीनियर की सहमति व अनुशंसा पर की गई हैं। प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ममता यादव और प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लक्ष्मी यादव की विशेष अनुशंसा पर अलग अलग जिलों में पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है
महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षों की सूची एवं उनके कार्यक्षेत्र:
रेवती यादव – बिलासपुर शहर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
विजय लक्ष्मी यादव – बिलासपुर ग्रामीण महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
पूनम यादव – रायपुर ग्रामीण महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष (विशेष दायित्व: रायपुर उत्तर एवं पूर्व विधानसभा)
ललिता यादव – रायपुर शहर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
उर्मिला यादव – मुंगेली महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
सावित्री यादव – महासमुंद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
रेणुका यादव (भाटापारा ) – बलौदाबाजार महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
पंकज लता यादव – रायगढ़ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
ललिता यादव (वैशाली नगर) – भिलाई/दुर्ग महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
रेणु यादव-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
श्वेता गोपाल – सारंगढ़ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
मंजू भोजपुरी यादव – जांजगीर-चांपा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
एक माह के भीतर कमेटी गठन के निर्देश
प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे आगामी एक माह के भीतर अपने-अपने जिलों में ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें और इसकी सूची प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करें।


