बिलासपुर

युवती से छेड़खानी और अभद्र टिप्पणी..विरोध पर हाथ पकड़कर की बदसलूकी, तोरवा पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके में युवती से छेड़खानी, गंदी टिप्पणी और अभद्र इशारे करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर महिला से बदसलूकी करने और विरोध करने पर हाथापाई करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, लालखदान निवासी युवती ने 14 सितंबर को तोरवा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि मोहल्ले के केशव निषाद 20 वर्ष और परमेश्वर उर्फ परमेश निषाद 21 वर्ष उसे देखकर गंदी कमेंट और अश्लील इशारे करते थे। युवती ने जब दोनों को ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़ने की कोशिश की। युवती द्वारा विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ हाथापाई भी की। शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी ने मामले को महिला संबंधी अपराध की गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार होने से पहले दोनों आरोपियों को 16 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में केशव निषाद पिता शत्रुहन निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी लालखदान मस्जिद के पास तोरवा तथा परमेश्वर उर्फ परमेश निषाद पिता होरीलाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास केंवटपारा तोरवा शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 504/2026 में धारा 296, 74, 76, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

BREAKING