एक बार फिर सुर्खियों में आया राशि स्टील एंड पावर प्लांट… प्रबंधन की मनमानी से परेशान कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

सूरज सिंह
मस्तूरी – औधोगिक क्षेत्र में काम कर रही राशि स्टील एंड पावर प्लांट पाराघाट में प्रबंधन की मनमानी से त्रस्त कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियो ने राशि स्टील एंड पावर प्लांट पर कम वेतन,सेफ्टी का अभाव,अनियमिता,भेदभाव और सेफ्टी किट पर मनमाना चार्ज लगाने का आरोप लगाया है।
आज तकरीबन 60 कर्मचारियो ने विरोध कर प्लांट गेट के सामने अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे गए, वही उनके द्वारा मांग पूरा नही होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही गई है। मजदूरों की माने तो कई सालों तक नौकरी करने के बाद भी महज 10 हजार रुपये तनखा मिलता है जो कि परिवार पालने के लिए काफी कम है।
सेफ्टी के अभाव की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते है। लेकिन प्लांट प्रबंधन इस ओर ध्यान ही नही देते है और न ही प्रशासन ध्यान देता है। हर बार बस कर्मचारियो को आस्वासन मिलता है।
प्रबंधन की इस मनमानी को लेकर अब कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए है, जहाँ देखना होगा कि प्रबंधन कर्मचारियों की सुनवाई करता है या उन्हें नजरअंदाज, वही इस मामले में प्रशासन की भूमिका भी उदासीन है, जिनका हस्तक्षेप नही होना समझ से परे है।