बिलासपुर

शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण….पीड़िता की शिकायत पर पहुँचा सलाखों के पीछे,

बिलासपुर – थाना सकरी पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान राजेश जयसवाल 52 वर्ष, निवासी दीन दयाल कॉलोनी, मंगला थाना सिविल लाइन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 2 जुलाई को थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में आरोपी से जान-पहचान हुई थी।

आरोपी ने शादी का झांसा देकर पहले कांटीखार स्थित मकान में और बाद में अपने घर ले जाकर लगातार शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने विवाह का दबाव डाला तो आरोपी ने मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य व उनकी टीम राजकुमार वस्त्रकार, सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते व विनेन्द्र कौशिक की अहम भूमिका रही।

BREAKING