सीपत

सीपत:- खाड़ा में कल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया होंगे शामिल

सीपत – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को दोपहर 12:00 बजे सीपत के ग्राम खाड़ा स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित होगा।इस सम्मान समारोह में मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सीपत क्षेत्र के कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता एवं सक्रिय सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष श्री राजेंद्र धीवर ने सीपत ब्लॉक के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता सम्मान सह मिलन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

BREAKING