संविधान हमारा अभिमान, इसकी रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य – त्रिलोक चंद्र श्रीवास

बिलासपुर – 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बैंमा नगोई में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास, लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 बिलासपुर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा, लिखित और व्यापक संविधान है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, कर्तव्यों और हितों की रक्षा सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि संविधान हमारा अभिमान है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। महापुरुषों के बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली और उनके संघर्षों के परिणामस्वरूप भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र बना। इस इतिहास को हर नागरिक को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रतिनिधि फते लाल सूर्यवंशी, अशोक शास्त्री,

उपसरपंच संजय पांडे, कांग्रेस नेता आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, लोकप्रकाश दिवाकर, सुरेश लश्कर, हेमलाल यादव, रामचंद्र यादव, सतीश श्रीवास, प्राचार्य श्री कश्यप, माखन धुरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।


