एसआई बनकर लौटे रानू साहू गांव में फूल माला डीजे के साथ हुआ स्वागत

सीपत — हाल ही में एसआई (Sub-Inspector) बन कर पहली बार घर लौटे रानू साहू का भव्य स्वागत हुआ।
1 साल का ट्रेनिंग पुरा कर अब कमांडो ट्रेनिंग ( जंगल वार) के लिए कांकेर जाएंगे उसक बाद प्रोवीजन फिइल्ड ट्रेनिंग मिलेगी रानू साहू कुली खम्हरिया निवासी है जो कि 1 साल की ट्रेनिंग पूरा कर घर वापस आई तो गांव वाले
ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन और फूल मालाओं के साथ गाजे-बाजे के साथ उन्हें घर लाया गया। ग्रामीणों और परिवार वालों ने गर्व से उन्हें कंधे पर उठा लिया। यह नजारा उनके गांव में जश्न का माहौल बना गया।
एसआई बनने के बाद गांव पहुंचने पर गाजे-बाजे और फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया।
डीजे और जश्न: लोग ढोल की थाप और डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए।गर्व का क्षण: परिवार और क्षेत्र के लोगों ने रानू टी को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।यह सम्मान कड़ी मेहनत और सफलता का प्रतीक है, जिसने पूरे गांव का नाम रोशन किया है।


