सीपत:- दर्राभाठा शासकीय स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं-12वीं में अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर बढ़ाया गौरव

सीपत – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्राभाठा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा 10वीं में कु. गौरी साहू ने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी मेहनत व लगन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।कक्षा 12वीं के परिणाम भी बेहद उत्साहजनक रहे। विज्ञान संकाय से कु. नैना धारिया ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. अनामिका कश्यप 87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। कला संकाय से कु. प्रिया पटेल ने 85.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं वाणिज्य संकाय से किशोर कुमार ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. सुजय कुमार शरण ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।


