NTPC सीपत के 7.19 करोड़ CSR कार्यों से सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सिम्स को आधुनिक मशीनों की मिली सौगात केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया लोकार्पण

बिलासपुर – केंद्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने शनिवार को एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर मद से विकसित लगभग 7.19 करोड़ रुपये के स्वास्थ्य संबंधी कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिलासपुर के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं उन्नत सुविधाओं की सौगात मिली।
कार्यक्रम में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एनटीपीसी सीपत की 4.27 करोड़ रुपये की सहायता से स्थापित अत्याधुनिक ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी लैब, हार्मोन लैब और एआई आधारित माइक्रोस्कोपी का शुभारंभ किया गया।

यह रक्त केंद्र छत्तीसगढ़ का अपनी तरह का पहला आधुनिक ब्लड बैंक बताया गया, जहां विश्वस्तरीय मशीनें स्थापित की गई हैं।वहीं सिम्स अस्पताल को 2.92 करोड़ रुपये की सीएसआर सहायता से 8 विभागों के लिए 26 आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गईं। इनमें हाई एंड कलर डॉप्लर, केमिल्यूमिनेसेंस सिस्टम, एचपीएलसी, सी-आर्म, ओटी टेबल, डेंटल चेयर, मॉर्चुरी फ्रीजर और लेजर सिस्टम जैसी महत्वपूर्ण मशीनें शामिल हैं।मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किया गया यह सहयोग प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इससे मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिलेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।कार्यक्रम में विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


