जांजगीर चाँपा
वर्दी पर दाग! साथी आरक्षक का मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, ऑनलाइन गेम के चक्कर में पहुंचा सलाखों के पीछे

जांजगीर-चांपा साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में 11वीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक सुनील कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथी आरक्षक सुधीर कुमार सिंह का मोबाइल चोरी कर उसमें मौजूद आधार नंबर की मदद से यूपीआई आईडी बनाई और 24 अप्रैल से 3 मई 2026 के बीच उनके खाते से ₹4,87,911 निकाल लिए। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अधिकांश रकम ऑनलाइन गेम खेलने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-C व 66-D के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


