बिलासपुर
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने शैलेश गोरख को बनाया विधायक प्रतिनिधि…नगर निगम में करेंगे प्रतिनिधित्व

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने नगर पालिक निगम बिलासपुर के विशेष सम्मेलन एवं निगम से संबंधित कार्यों के लिए शैलेश गोरख को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नगर निगम की विशेष सम्मेलन संबंधी सूचना में भी श्री गोरख का उल्लेख “विधायक प्रतिनिधि–बेलतरा” के रूप में किया गया है। विधायक प्रतिनिधि के रूप में शैलेश गोरख नगर निगम क्षेत्र में जनहित, विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों को विधायक की ओर से उचित मंच पर रखने तथा निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय का कार्य करेंगे। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि जनता से जुड़े विषयों का समयबद्ध निराकरण और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। निगम क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के लिए प्रभावी समन्वय आवश्यक है।


