Uncategorized

पीएम मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर शिवसेना का महिला सम्मान, हजारों महिलाओं को साड़ी वितरण

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – सनातन धर्म की रक्षा और जनहित के लिए सदैव प्रयासरत छत्तीसगढ़ शिवसेना पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 वर्ष के सेवा-सफर को यादगार बनाने हेतु भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में रायपुर के फूल चौक में बुधवार को किया गया। इस दौरान गरिमामय वातावरण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हजारों महिलाओं को मंच से साड़ी वितरण कर सम्मानित किया गया। जबकि प्रदेशभर में भी अन्य आयोजनों के माध्यम हजार साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत शामिल हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सीएम मोदी से पीएम मोदी बनने का सफर आसान नहीं था, उनके सामने जो चुनौतियाँ आईं, उनके बीच उन्होंने देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का दायित्व बखूबी निभाया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले की जिला अध्यक्ष और शिवसेना नेत्री रेवती यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रही। जहा उन्होंने कहा कि हम शिवसेना पार्टी एनडीए गठबंधन में डॉ. अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व में सामाजिक सरोकार के पुनीत कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने वाले नरेन्द्र मोदी हैं, जिनके द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए शिवसैनिकों ने शहर के अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम और बाल आश्रमों में जाकर फल एवं भोजन का वितरण भी किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिलासपुर से प्रांतीय महामंत्री सुनील झा, यशवंत गोरख, प्रदेश सचिव संतोष कौशल, ममता गुप्ता, पिंकी यादव, दुर्गा, मधुकर पांडेय, संतोष पांडे, राधारमन पांडेय, रेशम जांगड़े, संतोष शुक्ला, दिलेश्वर विश्वकर्मा, कविता धीवर सहित प्रदेश के सभी जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BREAKING