बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल होने बिलासपुर से निकला 70 श्रद्धालुओं का जत्था, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा स्टेशन

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बिलासपुर से 70 लोगों का दल सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में हिस्सा लेने बागेश्वर धाम के लिए निकल पड़ा है। बताया जा रहा है कि मंडल की टोली बीते कई दिनों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर इस महायात्रा के लिए लोगों को जोड़ने में लगी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार रात सभी सदस्य एक ही ड्रेस कोड में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में एकजुट हुए और बागेश्वर धाम के लिए ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान पूरा स्टेशन जय श्री राम और बागेश्वर धाम सरकार के जयकारों से गूंज उठा। बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल के प्रमुख रूप से डॉ. कुश कुमार श्रीवास्तव, जयशंकर पांडे, रमा पांडे, उत्तम अग्रवाल, अनंत खरे, मार्तंड वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, कन्हैया साव, बसंत गुप्ता, राधा रमन गुप्ता, संतोष सोनी, नरेश शर्मा, मनीष अग्रवाल, हृदेश लोगनि, विवेक कुमार, हेमंत छाबड़ा, नित्यानंद, प्रतिमा श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, हिमानी सिंह, पूजा कर्ष, उषा गोंड़, संध्या शर्मा, रीता खरे, अदिति सिंह, राधा सोनी, कमला तिवारी, वंदना खरे, शशि दुबे, चेष्टा शुक्ला, मंजू दुबे, अंजू द्विवेदी, सरला अग्रवाल, कांति चौहान, रानू महापात्र, पुष्पा साहू, सुनीता कुशराम, दीपा लालवानी, शशि यादव, सीमा कुशराम, लक्ष्मी यादव, दीपिका शर्मा, प्रीति पांडे, शिखा मिश्रा, जनक नंदिनी, संध्या चौधरी सहित 70 सदस्य यात्रा में शामिल होने रवाना हुए है।
क्या है इस यात्रा का उद्देश्य?
बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा निकाली जा रही इस सनातन हिंदू एकता यात्रा के 5 बड़े उद्देश्य है। जिसमे जात-पात का भेद मिटाना – सभी हिंदुओं को एक मंच पर लाकर छुआछूत और ऊंच-नीच की दीवार तोड़ना। धर्मांतरण को रोकना – गांव-गांव में सनातन के प्रति जागरूकता लाकर धर्मांतरण पर रोक लगाना। सनातन को जोड़ना – बिखरे हुए हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोना।हिंदू राष्ट्र की अलख -भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना। संस्कारों की वापसी युवाओं को हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और सनातनी परंपरा से जोड़ना शामिल है। सनातन हिन्दू एकता यात्रा का यह तीसरा साल है जो 11 अक्टुबर से 15 अक्टूबर तक चलेगी।




