बिलासपुर

दर्दनाक हादसा:- खेलते खेलते ढेड़ साल का मासूम बच्चा आया क्रेन के पहियों के नीचे…कुचलकर हुई मौत,

बिलासपुर :- शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई है, जो खेलते खेलते क्रेन के पास पहुँच गया, वही चालक ने पीछे देखे बिना क्रेन को बैक कर दिया जिससे मासूम पहियों के नीचे कुचल गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में केसरी पाइप फैक्ट्री है, जहां मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिसर में ही पाइप बनाने का काम भी चलता है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे मजदूर संजय कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव अंदर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते परिसर में रखे क्रेन के पास पहुंच गया। इस दौरान वहां काम भी चल रहा था।

तभी क्रेन पर बैठे ड्राइवर ने उसे पीछे करने लगा। वह पीछे खेल रहे बच्चे को नहीं देख पाया। बिना पीछे देखे उसने क्रेन को बैक करने लगा, जिससे मासूम बच्चा पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में उसका सिर कुचल गया। उसकी हालत देखकर परिजन उसे तत्काल सिम्स लेकर गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इस मामले की जांच कर रही है।

BREAKING