जशपुर

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौवध मामले में चार आरोपी गिरफ्तार…. एक महिला भी शामिल,

जशपुर – थाना बगीचा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सराई टोली मुंडाटोली में गौ वंश की हत्या कर मांस पकाने व खाने के मामले में जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस को 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि मनोज तिर्की अपने घर में गौ मांस रखे हुए है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए बगीचा थाना प्रभारी संतलाल आयाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी। जहां 1.5 किलो कच्चा और 100 ग्राम पका हुआ मांस बरामद किया गया। पशु चिकित्सक से परीक्षण में यह गौ मांस पाया गया।

पूछताछ में मनोज तिर्की ने बताया कि उसने अपने साथियों अलबिनुस तिर्की, अशोक केरकेट्टा, श्यामपति तिर्की, सुशील खाखा, सतीश एक्का, अशित खाखा और विल्सन तिर्की के साथ मिलकर एक गौ वंश को गेरसा केरेडांड से खरीदकर हत्या की और मांस का आपस में बंटवारा किया।पुलिस ने मामले में अब तक श्यामपति तिर्की (35), मनोज तिर्की (40), अलबिनुस तिर्की (39) और अशोक केरकेट्टा (42) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि गौवंश हत्या में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

BREAKING