भक्ति और सत्संग हमें लायक बनाती है : पं. राजकुमार शर्मा

सीपत– मोपका में यादव परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संगीतमय कथा के तीसरे दिन देवव्यास पंडित राजकुमार शर्मा जी के मुखारविंद से ध्रुव और सती माता की प्रेरणादायक कथा का वाचन किया गया।
पंडित शर्मा ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान की भक्ति और सत्संग ही मनुष्य को योग्य और लायक बनाते हैं,

इसलिए जीवन में सत्संग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भक्ति में अपार शक्ति होती है। भगवान जिसे बचाना चाहते हैं उसे कोई हानि नहीं पहुंचा सकता और जिसे भगवान दंड देना चाहें उसे कोई बचा नहीं सकता।
कथा के तीसरे दिन पांचवें, छठे और सातवें स्कंध का विस्तार से वर्णन किया गया।

इस दौरान मनु-शतरूपा के पुत्र ध्रुव की तपस्या, प्रियव्रत की कथा, भरत चरित्र तथा भक्त प्रह्लाद की कथा का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।इस अवसर पर यादव परिवार के प्रमुख यजमान ओमप्रकाश कुमार, माया यादव, चोलाराम यादव, रामेश्वरी यादव, भारती यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


