बिलासपुर

होली से पहले सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

बिलासपुर – थाना सीपत पुलिस ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा” अभियान के तहत ग्राम सीपत नहरपारा में रेड कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 38 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11,400 रुपये बताई जा रही है। मौके से दो आरोपियों—महेंद्र खरे (26 वर्ष) एवं राकेश वर्मा (35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सीपत—को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती लगातार जारी रहेगी।

BREAKING