सीपत

होली पर श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक, पंडित राजकुमार शर्मा सरवानी वाले के सान्निध्य में हुआ भव्य पूजन एवं महाआरती आयोजन

सीपत – होली के पावन अवसर पर सीपत स्थित श्रीपतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव शंकर का विधि-विधान से विशेष रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया। ख्याति प्राप्त पंडित राजकुमार शर्मा (सरवानी वाले) के करकमलों से 2 मार्च को विश्व एवं जनकल्याण की कामना के साथ विशेष अभिषेक, पूजन-पाठ संपन्न हुआ।

इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रमुख यजमान विनय-दिव्या कश्यप सपरिवार एवं उनके मित्रों ने पूजन सामग्री व अभिषेक कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान किया। पंडित शर्मा ने बताया कि फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि में स्वार्थसिद्धि योग का यह मुहूर्त अत्यंत फलदायी, सुखदायी एवं मनोकामना पूर्ण करने वाला होता है। अभिषेक के दौरान भगवान श्रीपतेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में सीपत के विभिन्न मोहल्लों एवं वर्गों के श्रद्धालुओं ने सपत्नीक भाग लिया। इस अवसर पर सरपंच मनीषा योगेश वंशकार, प्रदीप सोमलता पाण्डेय, राजेंद्र रोशनी कौशिक, विनोद सुलोचना यादव, दीपेश शीतू गुप्ता, राहुल गुप्ता,

श्रीमती रेखा तिवारी, नरेंद्र कर्ष, दिलीप साहू, दुर्गेश भोई, रमेश नारायण पांडेय, राजकुमार रजनी भोई, पूजन आचार्य चंद्रकाश शर्मा सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।

BREAKING