सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, युवक गिरफ्तार भेजा गया जेल

सीपत – पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बसहा धनुहार पारा में रेड कर 19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत यह कार्रवाई की गई। सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसहा में अवैध शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने 14 मई 2026 को रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान आरोपी निर्मल कुमार धनुहार (20 वर्ष) निवासी बसहा धनुहार पारा के कब्जे से करीब 5700 रुपये मूल्य की 19 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


