ब्लू टैक्सोंनामी प्रिंट निर्माण प्रशिक्षण सह कार्यशाला से विद्यालयींन बच्चो तक जरूर पहुँचे- शिवराम टंडन

सीपत – विकास खंड स्तरीय ब्लू टैक्सोंनामी पर आधारित व्याख्याताओं का 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन सेजेस मस्तुरी में प्रथम चरण के लक्ष्य के क्रम में दिनाँक 11से 15 मई तक एस सी ई आर टी रायपुर और डाइट पेंड्रा के आदेशानुसार बी ई ओ शिवराम टंडन और बी आर सी सी सूरज कुमार क्षत्री के निर्देश और मार्गदर्शन में कला ,वाणिज्य कृषि , विषय समूह संस्कृत, भूगोल,राजनीति इतिहास हिंदी के ब्याख्याताओ को बी आर जी ग्रुप मस्तूरी सुरेंद्र कुमार राय, शिवकुमार प्रधान,अमर सिंह चौधरी,मधुकर ओगरे, डोलनारायन चौधरी, ,डीआरजी बिल्हा शांति सोनी व्याख्याता हायर सेकंडरी महमंद के विशेष सहयोग से ब्लू टैक्सोनामी और प्रश्न पत्र निर्माण पर आधारित गतिविधियों और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विषय बिंदु के बारे में प्रशिक्षार्थी व्याख्याता को 5 दिवस तक प्रशिक्षण सह कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान चार विषय समूह के उत्कृष्ठ प्रतिभागी को अतिथियों के द्वारा लेखनी( कलम)देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्माननित किया गया|समापन अवसर पर बीईओ मस्तुरी शिवराम टंडन ने कहा कि ब्लू प्रिंट आधारित प्रशिक्षण से बच्चो की दक्षता, उत्कृष्ठता, सुधार एवम परिणामो के बेहतर आयामो को स्थापित करने वाली विद्यालयीन लक्ष्य मानक बिंदु है।बी आर सी सी सूरज कुमार क्षत्री ने ब्लू प्रिंट के माध्यम से प्रश्न निर्माण के लक्ष्यों को तैयार करने का माध्यम बताया।एबीईओ रुद्रेश्वर प्रसाद एक्का ने सभी को प्रशिक्षण में बेहतर सहयोग और गहनता से सीखने पर बधाई और शुभकामना ब्यक्त किया।

समापन कार्यक्रम का संचालन और प्रशिक्षण सहयोगी संकुल समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय और संकुल शैक्षिक समन्वयक हिर्री श्री सुचित्र चंदेल , चंद्र कुमार चंद्राकर के सहयोग से प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रोहित खूंटे, दिलीप पाटिल, कृष्ण कुमार यादव, कृष्ण कुमार पटेल,मेवालाल खरे, लोभेराम साहू, अनिता शुक्ला, सुश्री ममता सिह,व्याख्याता,और दीपक शर्मा, लिंकन उपस्थित थे।


