सीपत
सीपत पुलिस की कार्रवाई: 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी में अवैध कच्ची महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर 17 मई 2026 को सीपत पुलिस ने रेड कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आरोपी गोविंद कुर्रे (22 वर्ष) के कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 2400 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


