पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि एवं बढ़ती महंगाई को लेकर सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन कल

सीपत- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा पेट्रोल डीजल में वृद्धि, महंगाई के खिलाफ मे सीपत पेट्रोल टंकी सीपत के पास विरोध प्रदर्शन किया जाएगा l साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत की प्रथम मासिक बैठक कल दिनांक 22 मई 2026 दिन शुक्रवार को PWD रेस्ट हॉउस सीपत में 1:00 बजे प्रथम मासिक बैठक होगी। बैठक के पश्चात बढ़ती पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि एवं महंगाई को लेकर पेट्रोल टंकी सीपत मे शाम 3:00 बजे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा । इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे l ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने ब्लॉक के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, NSUI, इंटक,किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, SC/ST प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य,सेक्टर, बूथ आदि के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं आप सभी को उपस्थित होने की अपील की हैं ।


