सीपत
हिंदू नव वर्ष पर भव्य आयोजन, शोभायात्रा कल, महाआरती व प्रसाद वितरण, सीपत क्षेत्र में उत्साह,

सीपत – क्षेत्र के ग्राम कौड़ियां में सम्राट विक्रमादित्य समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बिटकुला से शोभायात्रा के रूप में होगी, जो खम्हरिया, लूतरा, धनिया, खाड़ा, हिन्डाडीह, गुड़ी और सीपत होते हुए ग्राम कौड़ियां पहुंचेगी।
यहां महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव के चौक-चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन की जानकारी वैभव तंबोली ने दी।


