नरगोडा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर– जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नरगोडा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2800 रुपये कीमत की 35 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है।
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत की गई।
जानकारी के अनुसार, 22 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर सीपत पुलिस ने ग्राम नरगोडा के स्कूल पारा क्षेत्र में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी कन्हैया श्रीवास (38 वर्ष) को अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 6.300 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान कन्हैया श्रीवास पिता स्व. ढेलउ राम श्रीवास निवासी ग्राम नरगोडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


