सीपत

सीपत :- 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सीपत – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम धौराकोना में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रेड कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 6300 रुपये बताई जा रही है।
सीपत थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धौराकोना लीलागर नदी के पास अवैध महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मंजय धनवार (25 वर्ष) एवं होरीलाल धनवार (23 वर्ष) दोनों निवासी धौराकोना को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

BREAKING