सीपत

सीपत :- पुलिस की बड़ी कार्रवाई 210 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर– जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौराकोना में सीपत पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 67 हजार रुपये मूल्य की 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण और बर्तन जब्त किए हैं।यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धौराकोना में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस ने ग्रामीणों की वेशभूषा में योजनाबद्ध तरीके से रेड कार्रवाई की, ताकि आरोपियों को पुलिस की भनक न लग सके।पुलिस टीम सीधे शराब बनाने के ठिकाने पर पहुंची, जहां आरोपी रंगे हाथों अवैध शराब बनाते पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचराम धनुहार (45 वर्ष) एवं बहोरन सिंह धनुहार (30 वर्ष) निवासी ग्राम धौराकोना, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 210 लीटर कच्ची महुआ शराब, चार बड़े एल्यूमिनियम डेचका तथा पाइप लगे दो कोपरा सहित शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) एवं 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

BREAKING