सीपत

अंजू मिश्रा को पीएचडी की उपाधि, फार्मास्युटिकल साइंस में किया महत्वपूर्ण शोध

सीपत – छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ. अंजू मिश्रा को फार्मास्युटिकल साइंस विषय में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह शोध कार्य स्कूल ऑफ फार्मेसी, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में पूर्ण किया।
डॉ. अंजू मिश्रा ने “डेवलपमेंट एंड इवैल्यूएशन ऑफ गैस्ट्रोरिटेंटिव माइक्रो कैप्सूल्स ऑफ बीसीएस क्लास-2 ड्रग फॉर पेप्टिक अल्सर” विषय पर विस्तृत शोध किया, जिसमें पेप्टिक अल्सर के उपचार को अधिक प्रभावी एवं शीघ्र बनाने पर अध्ययन किया गया है।

इस शोध कार्य में चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धीरज अहिरवार का विशेष सहयोग रहा। वहीं शोध मार्गदर्शक डॉ. सतीश साहू एवं सह-मार्गदर्शक डॉ. उत्पल जेना के निर्देशन में शोध सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
डॉ. अंजू मिश्रा की इस उपलब्धि पर उनके पति आशीष मिश्रा, माता संध्या मिश्रा, पिता अशोक मिश्रा (किरारी मस्तूरी), परिवारजनों, इष्टमित्रों तथा स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

BREAKING