बिलासपुर

शिक्षा विभाग में फिर बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के DEO बदले; बिलासपुर समेत कई जिलों में नई जिम्मेदारियां,

रायपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने एकबार फिर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 अधिकारियों के स्थानांतरण और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव आर पी वर्मा के द्वारा जारी इस आदेश में बिलासपुर समेत 7 जिलों के डीईओ प्रभार बदला गया है। साथ ही संभागीय संयुक्त संचालकों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव करते हुए अन्य पदों पर स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसमे बिलासपुर जिले में चर्चा का विषय रहे रामेश्वर जयसवाल के जगह करतला कोरबा के विकासखंड में पदस्थ संदीप कुमार पांडे को बिलासपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रामेश्वर जयसवाल को जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा भेजा गया है। इसी तरह अश्वनी भारद्वाज को प्रभारी उप संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर, साथ ही संयुक्त संचालक बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जबकि राजेश सिंह, को प्रभारी उप संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा के पद पर, साथ ही संयुक्त संचालक सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि ए.के. सिन्हा को प्रभारी डीईओ जांजगीर-चांपा से प्रभारी डीईओ सूरजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही मनोहर प्रताप सिंह को शास.उ.मा.शा. खिसोरा (बलौदा) जांजगीर-चांपा से प्रभारी डीईओ जांजगीर-चांपा पर नियुक्त किया गया है। वही जगजीत धीर को सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर से प्रभारी डीईओ दुर्ग बनाया गया है। जबकि एल.पी. डहीरे को डीईओ मुंगेली से सहायक संचालक, कार्यालय संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग भेजा गया है।

इसी तरह डॉ. मोहन लाल पटेल को शा.उ.मा.वि. राजेन्द्र नगर बिलासपुर से प्रभारी डीईओ मुंगेली कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही उपेंद्र कुमार देवांगन को प्राचार्य शास. उ.मा.शा. विचारपुर, अं. चौकी से प्रभारी डीईओ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई कि जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह शिव कुमार गेंदले को प्राचार्य शास. उ.मा.शा. धरमपुरा मुंगेली से प्रभारी डीईओ बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है। पुरुषोत्तम लाल साहू को प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर चौकी से प्रभारी डीईओ मोहला-मानपुर-अं. चौकी का प्रभार दिया गया है। वही योगदास साहू को प्रभारी डीईओ मोहला-मानपुर-अं. चौकी से प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, डाइट, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में नियत किया गया है।

BREAKING